Sonipat News: मादक पदार्थ तस्करी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

सोनीपत। क्राइम यूनिट कुंडली की पुलिस टीम ने मादक पदार्थ तस्करी में दूसरे आरोपी विकास नगर, सोनीपत निवासी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 17 जनवरी को क्राइम यूनिट कुंडली की टीम ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पार्क, सेक्टर-23 के पास छापा डालकर विकास उर्फ कालू को गिरफ्तार किया था। तलाशी लेने पर उसके पास से 18.76 ग्राम हेरोइन मिली थी। इस संबंध में थाना शहर सोनीपत में एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान दूसरे आरोपी विशाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 18:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: मादक पदार्थ तस्करी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार #SecondDrugPeddlerArrested #SubahSamachar