Health Tips: सावधान! बदलते मौसम के साथ दस्तक दे सकती हैं ये बीमारियां, ऐसे रखें खुद का ख्याल

Boosting Immunity Naturally:ठंड का मौसम अब धीरे-धीरे जा रहा है। मौसम में बदलाव आते ही हमारे चारों ओर के वातावरण में सूक्ष्मजीवों और वायरस की सक्रियता तेजी से बढ़ जाती है। दरअसल वातारवरण में तापमान का बार-बार कम-अधिक होना बैक्टीरिया और वायरस के पनपने के लिए सबसे अनुकूल होता है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, इस दौरान हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कमजोर पड़ सकती है, जिससे सर्दी-जुकाम, फ्लू, वायरल बुखार और डेंगू-मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। अक्सर लोग बदलते मौसम में ठंडी चीजों का सेवन या अचानक गर्म कपड़े छोड़ने जैसी गलतियां करते हैं, जो शरीर को बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील बना देती हैं। संक्रामक बीमारियां न केवल श्वसन तंत्र को प्रभावित करती हैं, बल्कि ये पाचन और त्वचा संबंधी समस्याओं का भी कारण बनती हैं। इसलिए, इस 'ट्रांजिशन पीरियड' में सतर्कता बरतना और अपनी जीवनशैली में जरूरी बदलाव करना न केवल आपको सुरक्षित रखता है, बल्कि संक्रमण की चैन को तोड़ने में भी मदद करता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 18:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Health Tips: सावधान! बदलते मौसम के साथ दस्तक दे सकती हैं ये बीमारियां, ऐसे रखें खुद का ख्याल #HealthFitness #National #HealthTipsForSeasonalChange #PreventingViralInfectionsInWinter #SymptomsOfSeasonalFlu #DengueAndMalariaPreventionTips #BoostingImmunityNaturally #Water-borneDiseasesDuringClimateShift #RespiratoryIssuesInChangingWeather #HomeRemediesForViralFever #SubahSamachar