सीजन का गर्म दिन रहा शनिवार: अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, पहली बार 23 के पार न्यूनतम पारा; जानें अपडेट
Varanasi Weather: गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। दिन में तीखी धूप होने और गर्म हवाओं ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। इस बीच शनिवार को अधिकतम तापमान के 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद नया रिकॉर्ड बन गया। ऐसा छह साल बाद हुआ है जब अप्रैल में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके पहले 2019 में 45.3 था। हालांकि पहली बार न्यूतनम तापमान भी 23 के पार पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले तीन-चार दिन तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। अप्रैल के दूसरे सप्ताह के बीतने के बाद से ही मौसम ने ऐसा करवट लिया है कि जिधर देखो उधर हर कोई गर्मी से बेहाल हो गया है। सुबह 10 बजे तक ही धूप इतनी तेज हो रही है कि बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहा। धूप इतनी तेज थी कि गर्मी भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक रही। रात में भी मौसम गर्म रहने की वजह से बच्चों से लेकर बड़े तक गर्मी से बिलबिला गए। शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो कि औसत से 5.3 अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी 23.5 रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार गर्म पछुआ हवाओं की सक्रियता अभी बनी रहेगी। इसी वजह से गर्मी जस की तस बनी है। बताया कि चार-पांच दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 23:39 IST
सीजन का गर्म दिन रहा शनिवार: अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, पहली बार 23 के पार न्यूनतम पारा; जानें अपडेट #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
