खालसा साजना दिवस: दिल्ली से 409 श्रद्धालुओं का जत्था वैसाखी पर पाकिस्तान रवाना, आज करेंगे वाघा बॉर्डर पार
खालसा साजना दिवस और वैसाखी पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के जत्थे को पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन के लिए रवाना किया।दिल्ली से बुधवार को 409 श्रद्धालुओं का जत्था अमृतसर के लिए रवाना हुआ, जहां से वह 10 अप्रैल को वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश करेगा। इस अवसर पर गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां हेड ग्रंथी ज्ञानी दिलबाग सिंह ने अरदास कर जत्थे की सुखद और सफल यात्रा की कामना की। कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलो ने श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए उनके सुरक्षित यात्रा की कामना की।कार्यक्रम में विदेश मामलों के सलाहकार परमजीत सिंह चंडोक, मीडिया सलाहकार सुदीप सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधन से जुड़े सतनाम सिंह जग्गा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 10, 2026, 06:59 IST
खालसा साजना दिवस: दिल्ली से 409 श्रद्धालुओं का जत्था वैसाखी पर पाकिस्तान रवाना, आज करेंगे वाघा बॉर्डर पार #CityStates #DelhiNcr #Delhi #Pakistan #Pilgrims #SajjanaDivas #KhalsaSajnaDiwas #SubahSamachar
