दिल्ली: रात के नौ बजते ही बिगड़ने लगती है हवा, पीएम 10 का स्तर 428 पहुंचा, हवा की सुस्त रफ्तार ने बढ़ाई मुसीब
दिल्ली में रात के 9 बजते ही हवा की गुणवत्ता बिगड़ने का रुझान सामने आया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अलीपुर निगरानी केंद्र के 16 से 20 अक्तूबर तक के आंकड़ों में रात 9 बजे के आसपास पीएम 10 के स्तर में काफी उतार-चढ़ाव दिखा। 19 अक्तूबर को रात 9 बजे पीएम 10 का स्तर 428 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया। इसी समय पीएम 2.5 का स्तर 94 और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (एनओ2) 90.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। चार दिन के आंकड़ों में दिखा उतार-चढ़ाव अलीपुर केंद्र में 16 अक्तूबर को रात करीब 9 बजकर 45 मिनट बजे पीएम 10 का स्तर 175 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था। 17 अक्टूबर को रात 9 बजे यह बढ़कर 298 तक पहुंच गया। 18 अक्तूबर को रात 9:45 बजे स्तर 162 दर्ज किया गया। वहीं, 19 अक्तूबर को रात 9 बजे यह उछलकर 428 तक पहुंच गया। यानी चार दिनों के आंकड़ों में रात के समय पीएम 10 का स्तर लगातार एक जैसा नहीं रहा, बल्कि इसमें तेज उतार-चढ़ाव देखा गया। रात में प्रदूषण बढ़ने की क्या है वजह रात के समय हवा की गति कम होने और तापमान गिरने से प्रदूषक कणों का फैलाव प्रभावित हो सकता है। कुछ परिस्थितियों में तापमान उलटाव यानी इनवर्जन की स्थिति बनती है, जिसमें प्रदूषक जमीन के करीब जमा रह सकते हैं। वाहनों से निकलने वाला धुआं और सड़कों की धूल भी प्रदूषण बढ़ाने में योगदान दे सकते हैं। पीएम 10 के लिए राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानक 24 घंटे के औसत में 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है। लेकिन 19 अक्तूबर को दर्ज 428 का आंकड़ा इस मानक से चार गुना से अधिक है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 21, 2026, 02:03 IST
दिल्ली: रात के नौ बजते ही बिगड़ने लगती है हवा, पीएम 10 का स्तर 428 पहुंचा, हवा की सुस्त रफ्तार ने बढ़ाई मुसीब #CityStates #Delhi #DelhiNews #DelhiTodayNews #DelhiNewsToday #DelhiAirQuality #SubahSamachar
