Pauri News: साईनी कृष्ण उनियाल को मिला युवा कलमकार सम्मान

फोटोश्रीनगर। युवा कलमकार प्रतियोगिता-2025 (26 से 35 आयु वर्ग) में यात्रा वृतांत विधा में प्रथम स्थान हासिल करने पर साईनी कृष्ण उनियाल को युवा कलमकार सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान के रूप में उन्हें 15 हजार रुपये की धनराशि, प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून की ओर से प्रदेश स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। देहरादून में 31 मार्च को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि भाषा मंत्री खजान दास एवं स्वास्थ्य व वन मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें यह सम्मान दिया। साईनी कृष्ण उनियाल ने लोक भाषा संस्थान देहरादून का आभार जताया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 18:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: साईनी कृष्ण उनियाल को मिला युवा कलमकार सम्मान #SainiKrishnaUniyalReceivedTheYoungWriterAward #SubahSamachar