साहिर लुधियानवी: गानों में भरे जज्बात, शब्दों से उठाई समाज की आवाज; इनके लिखे गीत गाकर मशहूर हुए रफी और मुकेश
कुछ शायर मोहब्बत लिखते हैं, कुछ जिंदगी की मुश्किलों को शब्द देते हैं और कुछ ऐसे होते हैं, जो अपने दौर की पूरी तस्वीर कविता में उतार देते हैं। साहिर लुधियानवी ऐसे ही शायर थे। उनकी कलम में मोहब्बत की नजाकत भी थी और समाज की कड़वी सच्चाइयों से टकराने का साहस भी। उन्होंने प्रेम को सिर्फ दो लोगों के बीच का रिश्ता नहीं माना, बल्कि उसे इंसानियत, बराबरी और सामाजिक बदलाव से जोड़कर देखा। बॉलीवुड में साहिर लुधियानवी की शुरुआत साहिर लुधियानवी का असली नाम अब्दुल हई था। उनका जन्म 8 मार्च 1921 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था। उन्होंने उर्दू शायरी से अपनी पहचान बनाई और बाद में हिंदी फिल्मों के लिए गीत लिखने लगे। साल 1949 में आई फिल्म आजादी की राह पर उनके शुरुआती फिल्मी कामों में शामिल थी। इसके बाद उन्होंने कई मशहूर संगीतकारों के साथ काम किया और धीरे-धीरे हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित गीतकारों में अपनी जगह बना ली। साहिर ने फिल्मों के लिए गीत लिखते हुए यह साबित किया कि गीत केवल मनोरंजन का हिस्सा नहीं होते, उनमें विचार, कहानी और समाज की सच्चाई भी समाहित की जा सकती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:21 IST
साहिर लुधियानवी: गानों में भरे जज्बात, शब्दों से उठाई समाज की आवाज; इनके लिखे गीत गाकर मशहूर हुए रफी और मुकेश #Bollywood #Entertainment #National #SahirLudhianvi #SahirLudhianviSongs #SahirLudhianviBooks #SahirLudhianviAndAmritaPritam #SahirLudhianviMovies #SahirLudhianviFamousPoetry #SahirLudhianviBestSongs #SubahSamachar
