एआर रहमान: 'राम-सीता विवाह में कुन फाया वाली फील क्यों'?, 'रामायण' के गाने पर छिड़ा विवाद; भड़के यूजर्स

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। हालांकि, गाना अपनी धुन या बोल से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग गाने के संगीत को लेकर सवाल उठा रहे हैं और संगीतकार एआर रहमान की आलोचना कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि भगवान राम और माता सीता की शादी पर बनाए गए इस गाने में कव्वाली और सूफी संगीत का इस्तेमाल किया गया है, जो रामायण की कहानी और उसके माहौल के हिसाब से सही नहीं है। बता दें कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर 'रामायण' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म में रणबीर भगवान 'राम' और साई पल्लवी माता 'सीता' की भूमिका निभा रही हैं। हालांकि, फिल्म का नया गाना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग गाने की तुलना रहमान के पुराने गानों से कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि इसका संगीत रामायण जैसे महाकाव्य के मुताबिक नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 12:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एआर रहमान: 'राम-सीता विवाह में कुन फाया वाली फील क्यों'?, 'रामायण' के गाने पर छिड़ा विवाद; भड़के यूजर्स #Bollywood #Entertainment #National #Ramayana #RamayanaSong #RamayanaSongMangalRang #MangalRang #MangalRangSong #MangalRangArRahman #ArRahman #ArRahmanSongs #SocialMedia #SubahSamachar