सैफ अली खान: 'मुझे वह पसंद थीं', बहन सबा ने अमृता सिंह को बताया मां जैसी, करीना को लेकर कही ये बात
सबा जब महज 15 साल की थीं, तब साल 1991 में सैफ अली खान ने अमृता सिंह से शादी की थी। उस समय अमृता ने सबा की जिंदगी में एक अहम भूमिका निभाई थी। एक बातचीत के दौरान सबा ने बताया कि साल 2004 में सैफ और अमृता के अलग होने के बाद दोनों के बीच पहले जैसी नजदीकी नहीं रही। हालांकि, उनके मन में एक-दूसरे के लिए कोई बुरी भावना नहीं है। उन्होंने करीना कपूर खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी साफ किया कि उनकी वफादारी करीना के साथ है। अमृता सिंह को बड़ी बहन की तरह मानती थीं सबा सबा ने अमृता के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि वह उन्हें काफी सुलझी हुई इंसान लगती थीं और उन्हें अमृता पसंद थीं। उन्होंने कहा, 'मैं उन्हें काफी सुलझा हुआ इंसान मानती थी। मुझे वह पसंद थीं और उनके साथ मेरा रिश्ता अच्छा था। मुझे बेबो (करीना कपूर खान) से प्यार है, यह बात साफ है। मेरी वफादारी वहीं है, जहां होनी चाहिए। लेकिन अमृता भी मेरे साथ बहुत अच्छी थीं। जब मेरी मां मेरी किसी बात पर मुझे डांटती थीं, तब अमृता वही बात मुझे बड़ी बहन की तरह समझाती थीं।'
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 11:42 IST
सैफ अली खान: 'मुझे वह पसंद थीं', बहन सबा ने अमृता सिंह को बताया मां जैसी, करीना को लेकर कही ये बात #Bollywood #Entertainment #National #SaifAliKhan #SaifAliKhanFirstWife #AmritaSingh #SaifAliKhanAmritaSingh #SaifAliKhanAmritaSinghAgeDifference #SaifAliKhanAmritaSinghDivorceReason #SabaAliKhan #SaifAliKhanSisterSaba #SubahSamachar
