Kangra News: पर्यावरण दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने रोपी हरियाली

शाहपुर (कांगड़ा)। रोटरी क्लब शाहपुर ने पर्यावरण दिवस पर दुर्गेला पंचायत में पौधरोपण किया। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन सत्येंद्र गौतम ने बताया कि गोहजू गांव के स्वर्गधाम में पर्यावरण दिवस सेवानिवृत्त डीएफओ नरेंद्र थकियाल की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान पूर्व वनमंडल अधिकारी ने उपस्थित लोगों को पौधरोपण की सही तकनीक और सावधानियां बरतने की जानकारी दी। उन्होंने चेताया कि अगर समय रहते हरियाली का आवरण न बढ़ाया गया तो तापमान इतना बढ़ जाएगा कि मनुष्य का जीवन खतरे में पड़ जाएगा। इस अवसर पर रोटेरियन गंधर्भ सिंह पठानिया, डॉ. ब्रजेंद्रशील शर्मा, डॉ. श्रीकांत, डॉ. अश्वनी शर्मा, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 19:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: पर्यावरण दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने रोपी हरियाली #RotaryClubShahpurPlantedGreeneryOnEnvironmentDay #SubahSamachar