Meerut News: आरएन इंटरनेशनल स्कूल ने स्वर्ण पदक जीता
मोदीपुरम। जेएमएस पब्लिक स्कूल में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में आरएन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।प्रधानाचार्य रश्मि पॉल ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और मिलकर काम करने की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। निदेशक राजेश मित्तल ने कहा कि टूर्नामेंट में यह पदक जीतना विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों और खेल शिक्षक को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने टीम की सफलता में खेल शिक्षक के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 18:06 IST
Meerut News: आरएन इंटरनेशनल स्कूल ने स्वर्ण पदक जीता #RNInternationalSchoolWonAGoldMedal. #SubahSamachar
