Noida News: शुल्क वृद्धि पर निवासियों का विरोध
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी में कॉमन एरिया मेंटेनेंस शुल्क में की गई बढ़ोतरी पर निवासियों का विरोध बढ़ता जा रहा है। निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को प्राधिकरण के सीईओ को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की है।निवासी संजय शर्मा ने बताया कि वृद्धि के संबंध में उन्हें पूर्व सूचना नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है। इस मुद्दे को लेकर कई बार जानकारी मांगी गई है, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। निवासियों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी विवाद को बढ़ाना नहीं है, बल्कि केवल पारदर्शिता सुनिश्चित करना और नियमानुसार प्रक्रिया का पालन कराना है। निवासियों ने उम्मीद जताई कि प्राधिकरण मामले को गंभीरता से लेकर आवश्यक कदम उठाएगा, ताकि असंतोष समाप्त हो सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 17:33 IST
Noida News: शुल्क वृद्धि पर निवासियों का विरोध #ResidentsProtestAgainstFeeHike #SubahSamachar
