बरेली: डीजे पर नीचने को लेकर हुआ विवाद, रिश्तेदार ने हलवाई पर उड़ेला खौलता तेल, गंभीर रूप से झुलसा

बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के सियाठेरी गांव में सोमवार रात डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में एक हलवाई गंभीर रूप से झुलस गया। रिश्तेदारों के झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने कढ़ाई में खौलता तेल हलवाई वीरपाल (35 वर्ष) पर उड़ेल दिया। पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जांच शुरू कर दी है। यह घटना गांव निवासी तोताराम के बेटे के जन्म की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में हुई। कार्यक्रम में हलवाई वीरपाल पूड़ियां तलने का काम कर रहे थे। इसी दौरान डीजे पर नाचने को लेकर रिश्तेदारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि झगड़ते हुए लोग कढ़ाई के पास पहुंच गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 12:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बरेली: डीजे पर नीचने को लेकर हुआ विवाद, रिश्तेदार ने हलवाई पर उड़ेला खौलता तेल, गंभीर रूप से झुलसा #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Crime #Police #Caterer #SubahSamachar