Prostate Cancer: 30 साल के अनुभव वाले डॉक्टर भी नहीं पहचान पाए अपना प्रोस्टेट कैंसर, खुद बताई सबसे बड़ी गलती

डॉक्टर कहते हैं, शरीर को स्वस्थ और बीमारियों से बचाए रखने के लिए खान-पान और दिनचर्या को ठीक रखना तो जरूरी है ही, साथ ही शरीर के संकेतों परभी समय रहते ध्यान दिया जाना चाहिए। अगर हम सभी बीमारी के लक्षणों को समय रहते पहचान लें तो इससे कई गंभीर खतरों को टाला जा सकता है। कल्पना कीजिए जिस डॉक्टर ने 14 साल मेडिकल की पढ़ाई में लगाए हों, 30 साल से ज्यादा समय तक अस्पताल में गंभीर मरीजों का इलाज किया हो और रोज कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से जूझ रहे लोगों को देखा हो। ऐसे व्यक्ति से शायद ही कोई उम्मीद करेगा कि वह अपने ही शरीर के खतरे के संकेतों को नजरअंदाज कर देगा। इंग्लैंड केडॉ. स्टीफन एलन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उन्हें प्रोस्टेट कैंसर का शिकार पाया गया। डॉ बताते हैं, करीब दो साल तक उन्हें प्रोस्टेट की दिक्कत होती रही पर कभी लगा ही नहीं कि ये कैंसर का लक्षण हो सकता है। उन्हें रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ता था। पेशाब करने के बाद भी ऐसा लगता था कि मूत्राशय पूरी तरह खाली नहीं हुआ। उन्होंने सोचा कि उम्र बढ़ने पर पुरुषों में ऐसा होना तो सामान्य है। पर धीरे-धीरे परेशानी इतनी बढ़ गई कि डॉक्टर के पास जाना ही पड़ा, तब जांच में पता चला कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर है। डॉ. स्टीफन एलन इलाज के बाद तो कैंसर फ्री हो गए हैं, पर वह कहते हैं काश इसके लक्षणों पर मैंने समय रहते ध्यान दे दिया होता।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 12:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prostate Cancer: 30 साल के अनुभव वाले डॉक्टर भी नहीं पहचान पाए अपना प्रोस्टेट कैंसर, खुद बताई सबसे बड़ी गलती #HealthFitness #National #ProstateCancer #ProstateCancerSymptoms #FrequentUrination #PsaBloodTest #EarlySignsOfProstateCancer #प्रोस्टेटकैंसर #प्रोस्टेटकैंसरकेलक्षण #प्रोस्टेटकीबीमारी #SubahSamachar