Ebola Alert: भारत में इबोला का एक और संदिग्ध मामला, जानिए स्वास्थ्य मंत्रालय की लेटेस्ट अपडेट

दुनिया के कई देशों में इबोला का व्यापक प्रकोप देखा जा रहा है। कांगो-यूगांडा से शुरू हुआ संक्रमण का दौर कई अन्य देशों के लिए भी चिंताएं बढ़ाता देखा जा रहा है। दुर्लभ 'बुंडीबुग्यो वायरस स्ट्रेन' के कारण फैले इस संक्रमण में अब तक कांगो में 363 कन्फर्म मामले और 62 मौतें रिपोर्ट की गई हैं, साथ ही 100 से ज्यादा संदिग्ध मामलों की अभी जांच चल रही है। वहीं युगांडा में 15 कन्फर्म मामले जिनमें एक कन्फर्म मौत देखी गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्ध मामलों में कमी देखी जा रही है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर जोखिम का आकलन अभी भी बहुत अधिक बना हुआ है। अफ्रीकी देशों के अलावा यूरोपीय और एशियाई देशों में भी संक्रमण का जोखिम देखा जा रहा है। भारत में भी इबोला को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, प्रभावित देशों से आ रहे यात्रियों की जांच कर उनमें लक्षण दिखते ही आइसोलेट किया जा रहा है। देश में अब तक तीन संदिग्धों की खबर है, हालिया मामला राजस्थान से सामने आ रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 12:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ebola Alert: भारत में इबोला का एक और संदिग्ध मामला, जानिए स्वास्थ्य मंत्रालय की लेटेस्ट अपडेट #HealthFitness #National #EbolaUpdateToday #SuspectedEbolaCaseInIndia #EbolaVirus #EbolaCaseRajasthan #इबोलावायरस #इबोलासेबचाव #इबोलासंक्रमण #SubahSamachar