Rajasthan Weather Today: 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, जालोर-पाली-सिरोही में भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान में रविवार को मानसून एक बार फिर सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें जालोर, पाली और सिरोही में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि 3 अगस्त से मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं और अधिकांश इलाकों में बारिश का दौर धीमा होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं, कोटा, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने का अनुमान है। जालोर, पाली और सिरोही में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 3 और 4 अगस्त के दौरान मानसून ट्रफ उत्तर भारत की ओर खिसक सकती है। इसके चलते राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम होंगी, जबकि उत्तर भारत के राज्यों में बारिश बढ़ने की संभावना है। यह भी पढें -कॉमनवेल्थ गेम्स में राजस्थान की बेटी का 'गोल्डन पंच'! कोटा की अरुंधति चौधरी ने स्कॉटलैंड में लहराया परचम पिछले 24 घंटे के दौरान बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में सबसे अधिक 60 मिमी और सलूंबर में 57 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अजमेर, बारां, पाली, नागौर, जालोर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद और माउंट आबू सहित कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। अलवर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, टोंक, डूंगरपुर, भरतपुर, बूंदी और भीलवाड़ा में भी कई स्थानों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई। बारिश का असर तापमान पर भी दिखाई दिया। पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। फलोदी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि तापमान में गिरावट के साथ कई शहरों में उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक सीमित क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा, लेकिन उसके बाद अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने और केवल छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 02, 2026, 03:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rajasthan Weather Today: 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, जालोर-पाली-सिरोही में भारी बारिश की चेतावनी #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeatherToday #RajasthanRainAlert #ImdRajasthanForecast #RajasthanMonsoonUpdate #RajasthanWeatherNews #SubahSamachar