पंजाब में 17 जिलों में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, पावरकॉम को 20.73 करोड़ का नुकसान

पंजाब में आज बरसात और तेज हवाओं का अलर्ट है। सुनाम में सुबह हुई बरसात के बाद माैसम सुहाना हो गया। इससे पहले सोमवार को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और पारा सामान्य के करीब पहुंच गया। राज्य में सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए पंजाब के 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, मानसा, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।विभाग के अनुसार बुधवार को भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 18 जून से मौसम और अधिक सक्रिय होने के आसार हैं। विभाग ने 18 से 20 जून तक तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 10:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पंजाब में 17 जिलों में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, पावरकॉम को 20.73 करोड़ का नुकसान #CityStates #Chandigarh-punjab #पंजाबमें17जिलोंमेंबारिश-तेजहवाओंकाअलर्ट #पावरकॉमको20.73करोड़कानुकसान #PunjabMausam #RainAlert #RainInSunam #Chandigarh-punjabNewsInHindi #LatestChandigarh-punjabNewsInHindi #Chandigarh-punjabHindiSamachar #SubahSamachar