Quad Foreign Ministers Meet: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक, जयशंकर ने समन्वय पर दिया जोर
क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में आज विदेश मंत्री जयशंकर ने सभी देशों के समन्वय पर जोरदिया। क्वाड देशों की बैठक में भारत के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं। अमेरिका का प्रतिनिधित्व मार्को रूबियो कर रहे हैं। विदेश मंत्री जयशंकर ने बैठक की शुरुआत होने के बाद भारत का पक्ष रखते हुएअपने वक्तव्य में वैश्विक भू-राजनीति के बीच शक्तियों के संतुलन का पहलू भी रेखांकित किया। उन्होंने पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच 12 हफ्ते से जारी टकराव के कारण उपजेतनाव की तरफ संकेत करते हुए मौजूदा परिस्थियों में क्वाड की अहमियत भी बताई। जयशंकर ने हिंद-प्रशांत पर क्योंदियाजोर क्वाड समूह में शामिल देशों केविदेश मंत्रियों की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साझा गतिविधियों पर चर्चा करने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, यह चर्चा दुनियाभर में चुनौतियों के साथ-साथ अवसरों को भी ध्यान में रखेगी। बैठक का मुख्य ध्यान हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर केंद्रित रहेगा। बकौल विदेश मंत्री, वैश्विक स्तर पर आपूर्ति श्रृंखला में गतिरोध को दूर करने जैसे मुद्दों पर भी चारों देशों के बीच विस्तार से चर्चा होनी चाहिए।कनेक्टिविटी और विनिर्माण भी महत्वपूर्ण विषय हैं। भारत का पक्ष रखते हुए जयशंकर ने साफ किया कि मौजूदा परिस्थितियों मेंसंसाधनों की एकाग्रता और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे में अंतराल भी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, पिछले कई महीनों में अधिकारियों ने समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और आर्थिक लचीलेपन पर सहयोग बढ़ाया है। मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) में भी प्रगति हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 26, 2026, 09:29 IST
Quad Foreign Ministers Meet: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक, जयशंकर ने समन्वय पर दिया जोर #IndiaNews #National #SubahSamachar
