पंजाब निकाय चुनाव: सत्ता के सेमीफाइनल में दांव पर दलों की प्रतिष्ठा, 105 निकायों में दिग्गजों ने झोंकी ताकत

सत्ता का सेमीफाइनल माने जाने वाले पंजाब के निकाय चुनाव में सभी दलों के दिग्गज खूब पसीना बहा रहे हैं क्योंकि उनकी साख दांव पर है। भाजपा, कांग्रेस, शिअद और आप के सभी वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक व सांसद चुनावी रण में अपने-अपने प्रत्याशियों को जितवाने लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। चूंकि अब चुनाव को सिर्फ तीन दिन बचे हैं लिहाजा सभी दिग्गज अपने साथियों के साथ प्रचार अभियान में जुटे हैं। पंजाब में 26 मई को 105 नगर निकायों के चुनाव होने हैं इनमें 8 नगर निगम और 97 नगर परिषद और नगर पंचायतें शामिल हैं। 29 मई को परिणाम आएगा जो करीब आठ महीने बाद सूबे में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए एक आधार तय करेगा। चूंकि यह पूरा चुनाव शहरी वोटर पर आधारित है इसलिए राजनीतिक पार्टियां ज्यादा सतर्क हैं। वे जानती हैं कि ये चुनाव पंचायती चुनाव की तरह जातियों व समुदायों की सियासत के घेरे से बाहर रहेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 10:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पंजाब निकाय चुनाव: सत्ता के सेमीफाइनल में दांव पर दलों की प्रतिष्ठा, 105 निकायों में दिग्गजों ने झोंकी ताकत #CityStates #Chandigarh-punjab #PunjabCivicBodyElection #PunjabAa #Bjp #Congress #AkaliDal #SubahSamachar