Mandi News: संधोल में जन आंदोलन 27वें दिन में प्रवेश

सांसद अनुराग से एंबुलेंस सुविधा की मांगसंवाद न्यूज एजेंसीसंधोल (मंडी)। संधोल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग के बारे में युवाशक्ति एवं मातृशक्ति का जन आंदोलन 27वें दिन में प्रवेश कर गया। शुक्रवार को माया देवी, पवना देवी, उषा देवी, रुचि देवी, मीनू देवी, रीनू देवी, अक्षित मंढोत्रा और करण बिष्ट क्रमिक अनशन पर बैठे।धरना स्थल पर दिनभर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग पहुंचकर आंदोलनकारियों का उत्साह बढ़ाते रहे। पिछले दिनों स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (गायनी) के कार्यभार ग्रहण करने के बाद आंदोलनकारियों में उम्मीद तो जगी है लेकिन उनका कहना है कि संघर्ष अभी पूरा नहीं हुआ है।युवाशक्ति के अध्यक्ष अविनाश भनवाल ने कहा कि आंदोलन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि सरकार ने जनभावनाओं को स्वीकार करते हुए कई चिकित्सकों के आदेश जारी किए और गायनी विशेषज्ञ ने कार्यभार भी संभाल लिया। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अब आंदोलन का अगला लक्ष्य मेडिसिन विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करना है। जब तक मेडिसिन और रेडियोलॉजिस्ट सुविधाएं अस्पताल में उपलब्ध नहीं हो जातीं, तब तक हमारा क्रमिक अनशन और जनसंघर्ष जारी रहेगा। स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर से भी अस्पताल में ओटी व्यवस्था और अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 24, 2026, 16:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: संधोल में जन आंदोलन 27वें दिन में प्रवेश #PublicAgitationInSandholEntersIts27thDay. #SubahSamachar