Gurugram News: 40 लाख से अधिक की राशि लंबित होने पर संपत्ति हुई सील

नगर निगम की कार्रवाई जारी, डिफॉल्टर संपत्तियों की होगी लगातार सीलिंग अमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। नगर निगम क्षेत्र में बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाया जा रहा है। इसी कड़ी में एमसीजी के जोन 4 टैक्स शाखा की टीम ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर-45 स्थित एक डिफॉल्टर संपत्ति को सील कर दिया।टैक्स ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-45 में स्थित 13 ई प्रॉपर्टी पर लंबे समय से 40,46,712 रुपये का टैक्स बकाया है। कई बार नोटिस और भुगतान के अवसर देने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करवाई गई, जिसके बाद निगम ने सीलिंग की कार्रवाई की।नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने स्पष्ट किया है कि टैक्स डिफॉल्टरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिन संपत्ति मालिकों ने अभी तक अपना बकाया जमा नहीं किया है, उन्हें अंतिम चेतावनी दी जा रही है कि वे शीघ्र भुगतान करें, अन्यथा उनकी संपत्तियों को भी सील किया जा सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 19:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: 40 लाख से अधिक की राशि लंबित होने पर संपत्ति हुई सील #PropertySealedForPendingDuesOfOverRs40Lakh #SubahSamachar