Noida News: साईं करुणा धाम में निकाली गई शोभायात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी नोएडा। सेक्टर-61 स्थित साईं करुणा धाम मंदिर के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा सुबह 9 बजे मंदिर प्रांगण से शुरू हुई। इस अवसर पर मुंबई-नासिक के मशहूर बैंड और ढोल-नगाड़ों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा सेक्टर-52, 53 और 61 होकर दोबारा मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के साथ समापन हुआ। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 19:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: साईं करुणा धाम में निकाली गई शोभायात्रा #ProcessionTakenOutAtSaiKarunaDham #SubahSamachar