UP: 60 दिन तक लटकाई जांच, इंस्पेक्टर समेत 12 दरोगा निलंबित; वाराणसी में सीपी ने की तीन थानों की समीक्षा

Varanasi Crime: कैंट, शिवपुर और लालपुर-पांडेयपुर थानों में उपनिरीक्षकों के कार्यों की समीक्षा में मिली कमियों के आधार पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने निरीक्षक समेत 12 दरोगा को निलंबित कर दिया। पुलिसकर्मियों ने 60 दिन तक कई मामलों की विवेचना लंबित रखी। उनका प्रदर्शन खराब पाया गया। पुलिस आयुक्त ने विभागीय जांच के भी निर्देश दिए हैं। निलंबित पुलिसकर्मियों में कैंट थाने से निरीक्षक संतोष पासवान, उपनिरीक्षक आशीष श्रीवास्तव, भैरव श्रीवास्तव, मुन्ना यादव, जमुना प्रसाद तिवारी और प्रवेश कुंतल शामिल हैं। शिवपुर थाने से उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, कोमल यादव और आशीष कुमार सिंह, जबकि लालपुर-पांडेयपुर थाने से उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार गुप्ता, कोमल कुमार गुप्ता और विजेंद्र सिंह को निलंबित किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 09, 2026, 23:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 60 दिन तक लटकाई जांच, इंस्पेक्टर समेत 12 दरोगा निलंबित; वाराणसी में सीपी ने की तीन थानों की समीक्षा #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar