यूपी में चार कत्ल: 'बंटी-बबली, बहू ने मारा', शवों के पास गत्ते पर लिखा था; सामूहिक मर्डर मिस्ट्री में नया मोड़

प्रयागराज के साउथ मलाका स्थित बंद मकान में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है। पुलिस को घटनास्थल के पास एक गत्ता रखा मिला जिस पर लिखा था, "बंटी बबली बहू ने मारा है।" इस सुराग के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। लिखावट का मिलान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि पता लगाया जा सके कि यह किसने लिखा था। जांच में यह भी सामने आया कि मृतक वीरेंद्र कुमार वैश्य के छोटे बेटे अश्विनी ने करीब 15 वर्ष पहले रितु यादव नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। अश्विनी और रितु वर्ष 2024 में धोखाधड़ी के एक मामले में कौशांबी जेल भी जा चुके हैं। उन पर मेट्रिमोनियल साइट के जरिये लोगों से ठगी करने का आरोप लगा था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 09:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी में चार कत्ल: 'बंटी-बबली, बहू ने मारा', शवों के पास गत्ते पर लिखा था; सामूहिक मर्डर मिस्ट्री में नया मोड़ #CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #PrayagrajMurder #SubahSamachar