यूपी में चार कत्ल: सामूहिक हत्याकांड में कोई और भी था शामिल! मिला ये नया क्लू; 'कातिल' की कॉल डिटेल से खुलासा

प्रयागराज के साउथ मलाका के चर्चित वैश्य परिवार हत्याकांड के पांचवें दिन इलाके का बाजार धीरे-धीरे सामान्य होते दिखा। घटना के बाद से कई दिनों से बंद चल रहीं अधिकतर दुकानें शनिवार को खुल गईं। हालांकि व्यापारियों और स्थानीय लोगों के बीच हत्याकांड की चर्चा अब भी जारी रही। कई लोग अब भी सील किए गए मकान के बाहर रुककर घटना के बारे में जानकारी लेते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े हत्याकांड को लोग लंबे समय तक भूल नहीं पाएंगे। दूसरी ओर, पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए आरोपी शनि गुप्ता के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी शनि गुप्ता के मोबाइल फोन का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकाला गया है। जांच में कई ऐसे मोबाइल नंबर सामने आए हैं, जिनसे घटना से पहले और बाद में बातचीत हुई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 05:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी में चार कत्ल: सामूहिक हत्याकांड में कोई और भी था शामिल! मिला ये नया क्लू; 'कातिल' की कॉल डिटेल से खुलासा #CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #PrayagrajMurder #SubahSamachar