हिमाचल: स्पीति में मिले पोटेंटिला अर्जिरोफाइला पौधे में छिपा है स्वास्थ्य का खजाना, इन बीमारियों में असरदार

हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में एक ऐसा पौधा मिला है, जिसमें स्वास्थ्य का खजाना छिपा है। सिल्वर नैनोपार्टिकल्स वाले इस पौधे में जीवाणुरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए गए हैं, जो मधुमेह जैसी बीमारियों के मरीजों के लिए रामबाण साबित हो सकते हैं। एचपीयू, बिलासपुर काॅलेज और अग्रसेन विवि की संयुक्त खोज में यह खुलासा हुआ है। टीम ने स्पीति घाटी के कुंजुम दर्रा क्षेत्र से पोटेंटिला अर्जिरोफाइला नामक पौधे के नमूने एकत्र किए। इस पौधे का उपयोग आयुर्वेद, सिद्ध और सोवा-रिग्पा जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, रोगाणुरोधी और अल्फा-अमाइलेज अवरोधक गुण मौजूद हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 18:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: स्पीति में मिले पोटेंटिला अर्जिरोफाइला पौधे में छिपा है स्वास्थ्य का खजाना, इन बीमारियों में असरदार #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #PotentillaArgyrophylla #SubahSamachar