Post Holi: होली की अगली सुबह बॉडी डिटॉक्स करना जरूरी, ये ड्रिंक्स करेंगी लिवर-गट क्लीन
होली का त्योहार देशभर में खुशियों और उल्लास के साथ मनाया गया। हम सबने पक्का तली-भुनी चीजें, मिठाइयां-पकवान, ठंडाई का खूब सेवन किया होगा। बीते दो-तीन दिनों में त्योहारी सीजन के खान-पान के कारण हमारे पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव बढ़ जाता है। चीनी, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और फैट वाली चीजें ज्यादा खाने से पाचन तंत्र धीमा पड़ जाता है जिसके कारण होली के बाद अक्सर लोगों को गैस, एसिडिटी, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं का शिकायत होती है। त्योहार के दिनों में अक्सर हम ओवरईटिंग भी कर लेते हैं जिससे लिवर और गट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। खान-पान में गड़बड़ी के कारण शरीर में टॉक्सिन बढ़ने का खतरा भी रहता है जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यही कारण है कि होली के अगले दिन सभी लोगों को अच्छे से बॉडी डिटॉक्स करने की सलाह दी जाती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 19:47 IST
Post Holi: होली की अगली सुबह बॉडी डिटॉक्स करना जरूरी, ये ड्रिंक्स करेंगी लिवर-गट क्लीन #HealthFitness #National #HealthyDetoxDrinks #LiverClean #PostHoliBodyDetox #FestivalDetoxPlan #पोस्टहोलीडिटॉक्स #लिवरडिटॉक्सड्रिंक्स #गटहेल्थ #SubahSamachar
