Bareilly News: राजेंद्रनगर में प्रदूषण का वार, चार दिन में एक्यूआई 238 से बढ़कर हुआ 395

बरेली। दीपावली से पहले ही शहर की हवा प्रदूषित होने लगी है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। राजेंद्रनगर व जीआईसी निगरानी केंद्रों पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक चार दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में बढ़ोतरी हुई है। राजेंद्रनगर में एक्यूआई 238 से बढ़कर 395 तो जीआईसी स्टेशन पर 131 से 175 पर पहुंच गया है।राजेंद्रनगर में एक नवंबर को एक्यूआई 238 था जो दो नवंबर को अचानक बढ़कर 418 पहुंच गया। तीन नवंबर को इसमें गिरावट आई और यह 322 दर्ज किया गया, लेकिन चार नवंबर को फिर बढ़कर 395 पर पहुंच गया। यहां पीएम-10 और पीएम-2.5 की मात्रा भी चिंताजनक है। चार नवंबर को पीएम-10 का स्तर 166 व पीएम-2.5 का स्तर 208 दर्ज किया गया। यानी हवा में धूल के साथ बेहद महीन कणों की मौजूदगी भी अधिक है। ये कण सांस के जरिये शरीर में पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। जीआईसी स्थित केंद्र पर एक नवंबर को एक्यूआई 131 था, जो चार नवंबर को बढ़कर 175 पहुंच गया। इस दौरान पीएम-10 का स्तर 38 से बढ़कर 68 व पीएम-2.5 का स्तर 41 से बढ़कर 62 हो गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 03:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: राजेंद्रनगर में प्रदूषण का वार, चार दिन में एक्यूआई 238 से बढ़कर हुआ 395 #PollutionStrikesRajendranagar;AQIRisesFrom238To395InFourDays. #SubahSamachar