Noida News: खंभे लगे, तार खिंचे, लेकिन नहीं लगी स्ट्रीट लाइट
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दिवाली का त्योहार नजदीक है, लेकिन ग्राम हल्दौना-तुगलपुर के मेन मार्केट मार्ग पर अब तक रोशनी की व्यवस्था नहीं हुई है। सड़क किनारे बिजली के खंभे लगे हैं और स्ट्रीट लाइट के लिए तार भी खींचे जा चुके हैं, लेकिन खंभों पर एलईडी लाइट नहीं लगाई गई हैं। इसके कारण रात होते ही पूरा रास्ता अंधेरे में डूब जाता है। बाजार आने वाले लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय निवासी चौधरी शोभित दलगीर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से सभी खंभों पर जल्द एलईडी लाइट लगवाने की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 19:35 IST
Noida News: खंभे लगे, तार खिंचे, लेकिन नहीं लगी स्ट्रीट लाइट #PolesWereInstalledAndWiresWereStrung #ButTheStreetLightsWereNeverPutUp. #SubahSamachar
