प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई; वडनगर से वाराणसी तक उत्सव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश-विदेश में जश्न का माहौल है। जन्मदिन के अलावा अगले महीने पीएम मोदी सार्वजनिक जीवन में 25 साल भी पूरे करने वाले हैं। इस मौके पर भाजपा आज से 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करने जा रही है। एक महीने के इस विशेष अभियान में के दौरान ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाया जाएगा। पार्टी एक महीने तक सेवा और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम चलाएगी। बीते 9 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया था। नितिन नवीन मध्य प्रदेश के उज्जैन से मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में पार्टी के 'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे। उपराष्ट्रपति अपने संदेश में क्या बोले इससे पहले आज प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी जा रही हैं।उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए भारत की वैश्विक स्थिति को बेहतर बनाने और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विकास को आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना भी की। उन्होंने कहा, पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। वह 26 मई 2014 से प्रधानमंत्री के रूप में सेवा कर रहे हैं। वर्तमान में उनका तीसरा कार्यकाल चल रहा है। वह देश के सबसे लंबे समय तक लगातार चुने गए प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी वाराणसी से सांसद हैं। वह 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। इस वर्ष सार्वजनिक जीवन में उनके 25 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके दृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत दुनिया में एक चमकते हुए सितारे और सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में उभर रहा है।"

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 17, 2026, 07:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई; वडनगर से वाराणसी तक उत्सव #IndiaNews #National #SubahSamachar