PM Krishi Sinchayee Yojana: हिमाचल के 10 जिलों के 27 विकास खंडों में सुधरेगी सिंचाई की व्यवस्था
हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 3.0 का ड्राफ्ट तैयार कर दिया गया है। इसमें 10 जिलों के 27 ब्लॉकों को चिह्नित किया गया है। यहां पर स्प्रिंगशेड प्रबंधन के लिए 1200 झरने शामिल किए जाएंगे। बाबड़ियां, चेकडैम, तालाब समेत अन्य प्राकृतिक जलस्रोतों को विकसित किया जाएगा। सोलन और किन्नौर को छोड़कर बाकी सभी जिलों में इस योजना के तहत वाटरशेड डेवलपमेंट कॉम्पोनेंट के तहत संचालन होगा। जलस्रोत विकास परियोजना (डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 3.0) के लिए प्रस्तावित विकास खंडों की सूची को मंजूरी दे दी है। परियोजना क्षेत्र के लिए 1500 हेक्टेयर और 1534 हेक्टेयर के बीच में दायरा होना अनिवार्य किया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 22:42 IST
PM Krishi Sinchayee Yojana: हिमाचल के 10 जिलों के 27 विकास खंडों में सुधरेगी सिंचाई की व्यवस्था #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Una #PmKrishiSinchayeeYojana #SubahSamachar
