AmbedkarNagar News: पांच दिन बाद जानी थी बरात, ऐसे आई मौत; लाश देख चीख उठे घरवाले
यूपी के अंबेडकरनगर में सब्जी लादकर मंडी जा रही पिकअप सामने जा रहे टैंकर से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से गाड़ी में फंसे शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसा अकबरपुर कोतवाली के महरुआ मार्ग पर कसेरुआ के पास हुआ। क्षेत्र के ही औरंगनगर निवासी नरसिंह यादव का बेटा मनोज यादव (26) सुबह करीब 4:50 बजे पिकअप में सब्जी लेकर शहजादपुर मंडी जा रहा था। 26 अप्रैल को होनी थीशादी प्रताप ढाबा के पास सामने जा रहे केमिकल लदे टैंकर में पीछे से टकरा गया। हादसे में मनोज की मौत हो गई। बताया गया कि 26 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी। घर पर इसकी तैयारियां चल रहीं थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 12:44 IST
AmbedkarNagar News: पांच दिन बाद जानी थी बरात, ऐसे आई मौत; लाश देख चीख उठे घरवाले #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #AmbedkarNagar #AmbedkarNagarPolice #SubahSamachar
