Petrol Diesel: कम नहीं हो रही पेट्रोल पंपों पर भीड़, संचालकों ने लगाया बैरिकेड; समय से पहले खत्म हुआ स्टॉक

पेट्रोल-डीजल को लेकर पंपो पर भीड़ कम होती नहीं नजर आ रही है। शहर के व्यस्त इलाकों जैसे महमूरगंज, नक्खी घाट, पड़ाव और हुकुलगंज, सिगरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं। स्थिति यह हो गई कि कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई जगहों पर भीड़ कंट्रोल करने के लिए संचालकों को बैरिकेड करना पड़ा। ईंधन संकट का सबसे बड़ा कारण हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) के सर्वर में आई तकनीकी खराबी को बताया जा रहा है। वाराणसी पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के मुताबिक, एचपी के लगभग 35 पेट्रोल पंपों पर सर्वर डाउन होने की वजह से इनवॉइस लोडिंग और पेमेंट की प्रक्रिया ठप पड़ गई है। इसके परिणामस्वरूप, स्टॉक होने के बावजूद कई पंपों पर मशीनों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे यह समस्या उत्पन्न हो रही है। अन्य कंपनियों के पंपों पर भी अचानक भीड़ बढ़ने से वहां का स्टॉक समय से पहले ही खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 23:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Petrol Diesel: कम नहीं हो रही पेट्रोल पंपों पर भीड़, संचालकों ने लगाया बैरिकेड; समय से पहले खत्म हुआ स्टॉक #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar