PDA Prayagraj : 17 दिन में 60 मकान हुए सील, वसूले गए 92 करोड़

पिछले तीन साल से गृहकर न जमा करने वाले बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई निरंतर चल रही है। इसी कड़ी में 17 दिनों के भीतर 60 मकानों को नगर निगम की तरफ से गृहकर जमा न करने की वजह से सील कर दिया गया। इन सभी भवन स्वामियों को नगर निगम की तरफ से पहले ही नोटिस भेजा जा चुका है। जनवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू हुए अभियान में अब तक करीब सवा दो लाख भवन स्वामियों से 92 करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं। वहीं, यह अभियान नगर निगम की तरफ से 31 मार्च तक चलाया जाएगा। वैसे अगर देखा जाए तो इस साल बड़े बकायदारों की गिनती रुपये से नहीं बल्कि तीन वर्ष से लंबित गृहकर को लेकर की गई है। जिसके चलते 59 हजार भवन स्वामियों को नगर निगम की तरफ से नोटिस भेजा गया है। इन भवन स्वामियों पर करीब 20 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। नगर निगम के पुराने 80 वार्डों में 2.36 लाख भवन संपत्तियां हैं। इसके अलावा इस वर्ष विस्तारित क्षेत्र के करीब 30 भवन स्वामियों को भी नगर निगम की तरफ से नोटिस भेजा जा चुका है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 13, 2026, 10:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




PDA Prayagraj : 17 दिन में 60 मकान हुए सील, वसूले गए 92 करोड़ #CityStates #Prayagraj #PdaPrayagraj #PrayagrajNews #CrimeNews #SubahSamachar