Parliament LIVE: तेल संकट के मुद्दे पर मांग करते हुए राहुल ने एपस्टीन फाइल्स का जिक्र किया, लोकसभा में हंगामा

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने के बाद लोकसभा में विपक्ष की नारेबाजी जारी रही। स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों से शांति बनाए रखते हुए सदन की कार्यवाही चलाने में सहयोग की अपील की। बिरला ने स्पीकर के खिलाफ विपक्षी दलों के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कहा कि इस विषय पर लंबी चर्चा हो चुकी है। वे खुद भी इस पर अपने विचार रखेंगे। इससे पहले लोकसभा में प्रश्नकाल चलाया जाना चाहिए। प्रश्नकाल में सदस्य जनता से जुड़े अहम सवाल पूछते हैं, जिसपर सरकार जवाब देती है। हालांकि, सदस्यों की तरफ से सहयोग न मिलने परस्पीकर बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। राज्यसभा में कार्यवाही जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 11:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Parliament LIVE: तेल संकट के मुद्दे पर मांग करते हुए राहुल ने एपस्टीन फाइल्स का जिक्र किया, लोकसभा में हंगामा #IndiaNews #National #Parliament #SubahSamachar