Parliament Budget Session News LIVE: संसद के बजट सत्र का छठा दिन आज, पीएम मोदी लोकसभा में देंगे चर्चा का जवाब

संसद के बजट सत्र का आगाज गत 28 जनवरी से हुआ है। आज छठे दिन की कार्यवाही के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाबदेंगे। इससे पहले मंगलवार को लोकसभा में पांचवें दिन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। दूसरी तरफ राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी रही। दरअसल, लोकसभा में राहुल गांधी ने एक मैगजीन का हवाला देते हुए अप्रकाशित किताब के अंशों को उद्धृत करने की अनुमति मांगी, जिस पर सत्तापक्ष ने आपत्ति जताई। विपक्ष ने आवाज दबाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार चर्चा से भाग रही है और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मसलों पर चर्चा नहीं करना चाहती। ये भी पढ़ें-Parliament Budget Session: लोकसभा में राहुल के बयान पर हंगामा, कार्यवाही स्थगित; राज्यसभा में हुई चर्चा राहुल गांधी के बयान पर हंगामा, आठ लोकसभा सांसदों को निलंबित किया गया लोकसभा में हंगामे के बादकांग्रेस सांसद और सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि विपक्ष के नेता को संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है। हंगामे और शोरगुल के बीच लोकसभा के वेल में घुसकर स्पीकर के आसन की तरफ कागज उछालने वाले आठ सांसदों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की गई। मंगलवार दोपहर करीब 3.03 बजे सात कांग्रेस और एक सीपीएम सांसद को पूरे बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया। पीठासीन सभापति दिलीप सैकिया ने तीन बजे कार्यवाही शुरू होने के बाद आठों सांसदों के नामों का उल्लेख किया। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव रखा कि संसदीय मर्यादा को तार-तार करने वाले इन आठ सांसदों को नियमों के अंतर्गत पूरे सत्र से निलंबित कर दिया जाए। ये भी पढ़ें-संसद में टूटी मर्यादा: लोकसभा स्पीकर के आसन की ओर कागज उछालने वाले आठ सांसद निलंबित, कार्यवाही कल तक स्थगित

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 05:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



Parliament Budget Session News LIVE: संसद के बजट सत्र का छठा दिन आज, पीएम मोदी लोकसभा में देंगे चर्चा का जवाब #IndiaNews #National #SubahSamachar