Bareilly News: तीन माह के बेटे को मरा समझकर ठेले के नीचे छोड़ा, 24 घंटे बाद जिंदा देख जागी मां की ममता
बरेली के सेटेलाइट बस स्टैंड पर तीन माह के बच्चे 'अभिनय' को छोड़कर गए माता-पिता स्वाति और ओमकार की ममता अब जागृत हुई है। बाल कल्याण समिति ने मां स्वाति को बच्चे के साथ रहने की अनुमति दे दी है। सोमवार को बच्चे को दौरा पड़ने के कारण दत्तक ग्रहण एजेंसी ने मासूम को फिर जिला अस्पताल के एनआरसीयू वार्ड में भर्ती करा दिया। हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र निवासी स्वाति ने बताया कि तीन माह पहले उनके दो जुड़वां बच्चे हुए थे। उनमें से एक की मृत्यु गर्भ में ही हो गई थी। दूसरा बेटा बच गया, जिसका नाम धैर्य रखा गया। कुछ दिन मायके जाने के बाद जब वह लौटीं तो बच्चे को दौरे पड़ने लगे। आठ दिन पहले उन्हें इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद वे इलाज के लिए बरेली आए। इसलिए बच्चे को लावारिस छोड़ा स्वाति के अनुसार, शनिवार रात को जब बच्चे को दौरा पड़ा और वह ऐंठ गया। उसका शरीर ठंडा पड़ा गया। उसे लगा कि बच्चा मर गया है। इसके बाद रात में वे बच्चे को मजबूरन ठेले के नीचे रखकर चले गए। लोगों की सूचना पर चौकी प्रभारी मयंक भारद्वाज ने बच्चे को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया था। उपचार के बाद बच्चे को चाइल्डलाइन के सुपुर्द कर दिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 17:18 IST
Bareilly News: तीन माह के बेटे को मरा समझकर ठेले के नीचे छोड़ा, 24 घंटे बाद जिंदा देख जागी मां की ममता #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Shahjahanpur #Three-month-oldChild #Police #Child #UpNews #SubahSamachar
