Rudraprayag News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित
गुप्तकाशी। गंगाधर मैठाणी राजकीय महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं छात्रसंघ समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह रावत व विशिष्ट अतिथि कालीमठ वार्ड की जिला पंचायत सदस्य सरोज राणा ने किया। मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक स्वरूप 50 हजार रुपये की नकद धनराशि दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही प्रतिभा का विकास होता है। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। समारोह में मेघा, पायल, आदित्य, अंतरा सेमवाल, आयुष बिष्ट, साहिल रावत, रुचि, काजल सहित कई छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक उत्कृष्टता, भाषण, खेलकूद एवं निबंध प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्र संघ अधिकारी डॉ. गंगा राम वैश्विक ने किया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार गैड़ी, डॉ. योगिशा, डॉ. शादाब आलम, डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र, लोकगायिका रामेश्वरी भट्ट, आशीष राणा, विराट सौरभ भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 16:27 IST
Rudraprayag News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित #OutstandingPerformingStudentsWereHonoured #SubahSamachar
