हमारी आंगनवाड़ी-हमारी जिम्मेदारी: काशी से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा, योगी करेंगे आगाज, नौ सितंबर को शुभारंभ

देशभर के आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य, देखभाल और बच्चों की शुरुआती शिक्षा का मजबूत केंद्र बनाने की दिशा में नई पहल शुरू होने जा रही है। नौ सितंबर को वाराणसी के रुद्राक्ष इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर से नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ होगा। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभियान का शुभारंभ करेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस वर्ष अभियान की थीम हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी रखी गई है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से सितंबर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय की भागीदारी से पोषण, स्वास्थ्य, देखभाल और प्रारंभिक बाल विकास का केंद्र बनाना है। पोषण माह को इस बार पांच प्रमुख विषयों के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। अभियान में आहार विविधता और पर्याप्त प्रोटीन पर जोर रहेगा। आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्थानीय और कम कीमत वाली खाद्य सामग्री से पौष्टिक व्यंजन बनाने का प्रदर्शन होगा। पोषण मेलों और प्रोटीन रिच फूड्स अभियान के जरिए संतुलित आहार और रोजमर्रा के भोजन में प्रोटीन शामिल करने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 07, 2026, 23:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हमारी आंगनवाड़ी-हमारी जिम्मेदारी: काशी से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा, योगी करेंगे आगाज, नौ सितंबर को शुभारंभ #CityStates #Varanasi #PmModiBirthday #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar