Noida News: जहांगीरपुर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

जहांगीरपुर (संवाद)। श्री बालाजी सेवा समिति ने मंगलवार को अनमोल मीणा के आवास पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस भक्तिमय कार्यक्रम में क्षेत्र के काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पाठ किया। संगीतकारों ने मधुर भजनों से बजरंगबली के पराक्रम और भगवान राम की भक्ति का वर्णन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान नीरज शर्मा, डालचंद अग्रवाल, आचार्य सुधीर शर्मा, नरेश शर्मा, सुमित शर्मा और सौरभ चौहान समेत कई लोग मौजूद थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 19:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: जहांगीरपुर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन #OrganizationOfSundarkandRecitationInJahangirpur #SubahSamachar