उरई: गुलाब जल बनाने वाली कंपनी में डीआरआई का छापा, नशीला पदार्थ बनाने की सूचना पर कार्रवाई, जांच जारी

उरई जिले में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) लखनऊ की टीम ने बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे डकोर थाना क्षेत्र के रमपुरा गांव में एक कंपनी पर छापा मारा। कंपनी गांव निवासी शैलेंद्र सिंह पाल की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, कंपनी में करीब तीन महीने से गुलाब जल बनाने का काम किया जा रहा था। वहीं, सूत्रों के मुताबिक यहां नशीला पदार्थ बनाए जाने की सूचना पर डीआरआई की टीम ने छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से गांव में हलचल मच गई। हालांकि, छापेमारी में क्या बरामद हुआ और टीम ने क्या कार्रवाई की इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 10:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उरई: गुलाब जल बनाने वाली कंपनी में डीआरआई का छापा, नशीला पदार्थ बनाने की सूचना पर कार्रवाई, जांच जारी #CityStates #Crime #Kanpur #OraiNews #OraiCrimeNews #Orai #DriRaidInOrai #RaidOnARoseWaterCompany #OperationTargetingNarcotics. #SubahSamachar