त्रिकोणीय सीरीज: श्रीलंका से मिली रिकॉर्ड हार के लिए कप्तान ब्रूक ने किसे ठहराया दोषी? बोले- हम गलती जानते हैं

पाकिस्तान में खेली जा रही वनडे त्रिकोणीय सीरीज में गुरुवार को खेले गए एक हाईस्कोरिंग मैच में इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ एक बड़ी और ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि हमें अपनी गलती पता है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक के 116 गेंदों पर 21 चौकों और 10 छक्कों से सजी रिकॉर्ड 202 रनों की पारी के दम पर 50 ओवर में चार विकेट पर 429 रन बनाए। ब्रूक का यह दोहरा शतक वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक था। जो रूट ने 66 गेंदों पर 69 और विल जैक्स ने 30 गेंदों पर नाबाद 66 रन बनाए। श्रीलंका ने 49.5 ओवर में आठ विकेट पर 430 रन बनाकर मैच जीत लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 12:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




त्रिकोणीय सीरीज: श्रीलंका से मिली रिकॉर्ड हार के लिए कप्तान ब्रूक ने किसे ठहराया दोषी? बोले- हम गलती जानते हैं #CricketNews #National #OdiTriSeries #EnglandCaptain #HarryBrook #EnglandVsSriLanka #SubahSamachar