Kurukshetra News: अब एचएसजीएमसी की बैठक पर संशय

कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट को लेकर 31 मार्च को बैठक बुलाई गई। इस पर भी शुक्रवार को न्यायिक आयोग का फैसला आने के बाद संशय बन गया है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा न्यायिक आयोग की ओर से सुनवाई के बाद वीरवार को ही आयोग की ओर से सुनाए गए फैसले को देखते हुए अभी तक इसके लिए कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। कमेटी मुख्यालय के अधिकारी भी फैसले की अधिकारिक प्रतिका इंतजार कर रहे हैं। कमेटी प्रधान का मानना है कि प्रति मिलने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी। हरियाणा कमेटी कार्यकारिणी की बैठकों में बहुमत पूरा न होने पर आयोग की ओर से पहले के पास किए गए प्रस्ताव रद्द कर दिए थे। वहीं 15 मार्च को ही प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने कार्यकारिणी बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कार्यकारिणी के सात पदाधिकारियों की सहमति के साथ 31 मार्च तक वर्ष 2026-27 का बजट पास करने का निर्णय लिया गया था। इससे पहले 30 मार्च को बजट पर सुझाव देने और इसे अंतिम रूप दिए जाने के लिए बैठक बुलाई गई थी। उधर कमेटी सदस्य हरमनप्रीत सिंह का कहना है कि आयोग की ओर से दो दिन पहले ही फैसला सुनाया गया है। इसकी प्रति सोमवार को मिलने की उम्मीद है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 03:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: अब एचएसजीएमसी की बैठक पर संशय #NowDoubtsOverHSGMCMeeting #SubahSamachar