News Updates: 'भाषा थोपना कभी स्वीकार नहीं करेंगे तमिल लोग', जस्टिस आनंद बोले- इतिहास सभी को पता होना चाहिए
49वां अंतरराष्ट्रीय कोलकाता बुक फेयर (IKBF) सोमवार को खत्म हो गया। 22 जनवरी से शुरू हुआ बुक फेयर 12 दिन चला। आयोजकों ने बताया कि कोलकाता बुक फेयर में 12 दिनों में करीब 32 करोड़ रुपये की किताबें बिकीं। सॉल्ट लेक के सेंट्रल पार्क में लगे इस मेले में 1,000 से ज़्यादा किताबों के स्टॉल थे। पब्लिशर्स एंड बुकसेलर्स गिल्ड के जनरल सेक्रेटरी त्रिदिब चटर्जी ने बताया कि बुक फेयर में रिकॉर्ड 32 लाख लोग आए, जिसे लोगों की भीड़ के मामले में एशिया का सबसे बड़ा बुक फेयर बताया जा रहा है। गिल्ड के प्रेसिडेंट सुधांशु शेखर डे ने कहा कि इस साल बिक्री का आंकड़ा पिछले साल के 23 करोड़ रुपये के आंकड़े से 15 प्रतिशत ज़्यादा रहा। पिछले संस्करण में लगभग 27 लाख लोग आए थे। इस बार मेले में अर्जेंटीना फोकल थीम देश था, जिसमें ब्रिटेन, स्पेन और फ्रांस के अलावा रूस, यूक्रेन और चीन ने भी हिस्सा लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 02:13 IST
News Updates: 'भाषा थोपना कभी स्वीकार नहीं करेंगे तमिल लोग', जस्टिस आनंद बोले- इतिहास सभी को पता होना चाहिए #IndiaNews #National #TodayNews #HindiNews #SubahSamachar
