Rohit Pawar: 'VSR कंपनी के विमान सुरक्षित नहीं', रोहित पवार का बड़ा आरोप; DGCA पर भी उठाए सवाल
एनसीपी-एससीपी नेता रोहित पवार ने VSR नाम की विमानन कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह कंपनी विमान सुरक्षा से जुड़े जरूरी नियमों का सही तरीके से पालन नहीं करती, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। रोहित पवार ने कहा कि नियम के मुताबिक पायलट की ड्यूटी के बाद 12 घंटे का आराम जरूरी होता है, लेकिन कंपनी इस नियम का पालन नहीं करती। उन्होंने दावा किया कि कई विमानों में कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर बंद रहता है। इसके अलावा, उड़ान से पहले विमान की पूरी जांच (चेकलिस्ट और टेकलॉग) ठीक से नहीं रखी जाती। खबर अपडेट की जा रही है
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 10:12 IST
Rohit Pawar: 'VSR कंपनी के विमान सुरक्षित नहीं', रोहित पवार का बड़ा आरोप; DGCA पर भी उठाए सवाल #IndiaNews #National #SubahSamachar
