हनीट्रैप: नौसैनिक ने पाकिस्तान को भेजी खुफिया रक्षा जानकारी; सोशल मीडिया के जाल में कैसे फंसा प्रदीप?

नौसेना के एक नाविक को पाकिस्तानी महिला खुफिया एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सोशल मीडिया के जरिये हनीट्रैप का शिकार हुआ। आंध्र प्रदेश पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) सेल ने तीन अक्तूबर को कोयंबटूर स्थित नौसेना प्रशिक्षण केंद्र आईएनएस अग्रणी से आरोपी प्रदीप मुखर्जी (31) को गिरफ्त में लिया था। पूरा मामला सोशल मीडिया पर चलाए गए एक हनीट्रैप से जुड़ा है। पश्चिम बंगाल निवासी प्रदीप 2014 में नौसेना में शामिल हुआ था। वह फिलहाल विशाखापत्तनम स्थित पूर्वी नौसेना कमान में तैनात था। कोयंबटूर में वह एक मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स में हिस्सा लेने पहुंचा था, जहां उसे पुलिस ने दबोच लिया। ये भी पढ़ें: लड़ाकू विमान: हिंद-प्रशांत में सैन्य सहयोग मजबूत करने की कवायद, जापान के साथ राफेल एफ4 ने किया हवाई अभ्यास विशाखापत्तनम बेस से जुड़ी कई जानकारियां लीक कीं कुछ माह पूर्व पाकिस्तानी महिला जासूस ने सोशल मीडिया पर प्रदीप से संपर्क साधा। धीरे-धीरे ऑनलाइन बातचीत में उसने प्रदीप से नजदीकियां बढ़ाईं और सामरिक नौसैनिक संपत्तियों, बेड़े की गतिविधियों व विशाखापत्तनम बेस से जुड़ी बेहद गोपनीय जानकारियां हासिल कर लीं। पुलिस ने स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर ट्रांजिट वारंट हासिल किया। फिर पूछताछ के लिए विजयवाड़ा स्थित इंटेलिजेंस मुख्यालय ले गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 05, 2026, 02:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



हनीट्रैप: नौसैनिक ने पाकिस्तान को भेजी खुफिया रक्षा जानकारी; सोशल मीडिया के जाल में कैसे फंसा प्रदीप? #IndiaNews #National #SubahSamachar