न्यूज डायरी: असम में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5; गुजरात के नवसारी में तेंदुए का हमला
पूर्वोत्तर भारत में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, मंगलवार सुबह 04:23 बजे असम के नगांव में 33 किलोमीटर की गहराई पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। गुजरात के नवसारी में तेंदुए का हमला, तीन साल के बच्चे की मौत नवसारी के भिनार गांव में घर के बाहर से एक तेंदुए द्वारा कथित तौर पर घसीटे गए तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। धरमपुर उपखंड के एसीएफ भागीरथ सिंह झाला ने बताया कि भिनार गांव क्षेत्र से रात करीब 8 से 8:30 बजे सूचना मिली कि दो से तीन साल की उम्र के एक बच्चे को तेंदुआ घसीटकर ले गया है। सूचना मिलते ही रेंज वन अधिकारी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खोज एवं बचाव अभियान चलाया। पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद थी। वन विभाग ने बच्चे का शव बरामद कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम और पंचनामा प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक जानकारी में तेंदुए के हमले की बात सामने आई है, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। मुआवजे की प्रक्रिया तेज करने के लिए आवश्यक कानूनी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए रेंज वन अधिकारी के नेतृत्व में पांच टीमें तैनात की गई हैं। बदलेगा बंगाल का नाम पश्चिम बंग होगा: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक पश्चिम बंगाल का नाम अब पश्चिम बंग करने की तैयारी है। राज्य सरकार अगले विधानसभा सत्र में नाम परिवर्तन से संबंधित विधेयक लाएगी। अंग्रेजी में भी नाम पश्चिम बंग ही रहेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। गौरतलब है कि पहली बार राज्य में बनी भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में कई अहम फैसले और बदलाव कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 07:32 IST
न्यूज डायरी: असम में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5; गुजरात के नवसारी में तेंदुए का हमला #IndiaNews #National #SubahSamachar
