न्यूज डायरी: भाजपा मुख्यालय में दीपोत्सव, 50 देश राजनयिक पहुंचे; तेलंगाना में 11वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय विस्तार में आयोजित दिवाली मिलन समारोह में 50 देशों के दूतावास प्रमुखों और 90 से अधिक राजनयिक प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत और वैश्विक समुदाय के बीच सांस्कृतिक संबंधों व जनता से जनता के संपर्क को और सुदृढ़ करना है। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने सभी राजनयिकों और उनके परिवारों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व दिवाली असत्य पर सत्य और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विभिन्न देशों के बीच आपसी समझ, सद्भाव और विश्वास को गहरा करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्व मंच पर भारत के बढ़ते कद और सांस्कृतिक विरासत को साझा करने की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम के बाद अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वसुधैव कुटुम्बकम् के विजन को दर्शाते हुए यह आयोजन भारत और विश्वभर के देशों के बीच सहयोग व मैत्री को मजबूती प्रदान करेगा। पढ़ाई के लिए डांट नागवार गुजरी, किशोरी ने 23वीं मजिल से कूदकर दे दी जान पढ़ाई के लिए माता-पिता की डांट से परेशान 11वीं की छात्रा ने अपने अपार्टमेंट की 23वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि छात्रा शहर के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ाई करती थी और बृहस्पतिवार की रात को उसने ऐसा भयानक कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर आत्महत्या का मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि अभिभावक की डांट के कारण उसने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाया। हालांकि अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 03:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



न्यूज डायरी: भाजपा मुख्यालय में दीपोत्सव, 50 देश राजनयिक पहुंचे; तेलंगाना में 11वीं की छात्रा ने की खुदकुशी #IndiaNews #National #SubahSamachar