खडूर साहिब में हत्या: 21 साल के सुखकीरत को दिनदहाड़े मारे किरच, बाइक पर आए थे अज्ञात हमलावर
तरनतारन के ऐतिहासिक कस्बा खडूर साहिब में दिनदहाड़े एक 21 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से उस पर हमला किया। मृतक की पहचान खडूर साहिब निवासी सुखकीरत सिंह (21) पुत्र तजिंदर सिंह के रूप में हुई है। हमलावरों ने किरच से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। डीएसपी गोइंदवाल साहिब हरिंदर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, हत्या के पीछे पुरानी आपसी रंजिश की आशंका है, हालांकि पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 05:41 IST
खडूर साहिब में हत्या: 21 साल के सुखकीरत को दिनदहाड़े मारे किरच, बाइक पर आए थे अज्ञात हमलावर #CityStates #Crime #Amritsar #Punjab #Murder #KhadurSahibCrime #SubahSamachar
