Obesity Medicine: मोटापे की टेंशन होगी दूर, वैज्ञानिकों को अजगर के खून में मिला 'वेट लॉस का सीक्रेट'

मौजूदा समय में कई प्रकार की क्रॉनिक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। डायबिटीज, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर हो या कैंसर की बीमारी, ये सभी काफी आम हो गई हैं। मोटापे को इन बीमारियों का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। हालांकि जिस तरह से मोटापे की दर भारतीय आबादी में बढ़ रही है उसे लेकर विशेषज्ञ काफी चिंतित हैं। अमर उजाला में प्रकाशित हालिया रिपोर्ट में हमने बताया कि देश के चार करोड़ से अधिक बच्चों की सेहत मोटापे के चलते खतरे में है, उनमें कई तरह की बीमारियों का संकट मंडरा रहा है। मोटापे को कम करने की दवा और इलाज के लिए वैज्ञानिकों की टीम लगातार शोध कर रही है। इसी क्रम मेंकैलिफोर्निया स्थित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एक अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों ने अजगर के खून में ऐसे मॉलीक्यूल्स की पहचान की है जो इंसानों में भूख कम करने और वजन घटाने में मददगार हो सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इसे दवा के रूप में इस्तेमाल में लाकर मोटापे को कम करने में मदद मिल सकती है। तो क्या अजगर अब मोटापा दूर करने में मदद करने वाला है आइए इस रिपोर्ट में सबकुछ विस्तार से समझते हैं। (ये भी पढ़िए-Meningitis Outbreak: फिर से कोविड जैसा लॉकडाउन लगाने की मांग, इस बढ़ती जानलेवा बीमारी ने मचाई तबाही)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 12:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Obesity Medicine: मोटापे की टेंशन होगी दूर, वैज्ञानिकों को अजगर के खून में मिला 'वेट लॉस का सीक्रेट' #HealthFitness #National #ObesityRiskFactors #MotapeKiDawai #PythonBlood #ObesityMedicine #मोटापेकीदवा #मोटापा #अजगरकेखूनसेमोटापेकाइलाज #वजनघटानेकीदवा #SubahSamachar